चैन की नींद सोया पीडब्ल्यूडी विभाग ठेकेदार के मुताबिक जल्द रॉयल्टी होगी जमा
पिनाहट। पिनाहट क्षेत्र से सटी चंबल नदी घाट पर हर वर्ष उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के यात्रियों की सुविधा हेतु 15 अक्टूबर से 15 जून तक वन विभाग से ससर्त पेंटून पुल का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराया जाता है। जिसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग पुल बनाने के लिए वन विभाग को रॉयल्टी जमा जमा करता है। मगर तत्कालीन सरकार में पेंटून पुलों को लोगों के लिए निशुल्क कर दिया था। उसके बाद पुल से ठेकेदारी खत्म गई थी। और पैंटून पुलों को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निशुल्क संचालित किए जाने लगा अब मामला विभाग के अधिकार में आने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही और अधिकारी कर्मचारियों के ढील मुल रवैया के चलते समय से रॉयल्टी जमा नहीं होना और पुल को सशर्त समय से नहीं लगाने से लोगों के लिए समस्या उत्पन्न हो गई है। जबकि ठेकेदारी की समय प्राइवेट ठेकेदार पिनाहट चंबल पेंटून पुल को समय से लगाकर सुचारु कर देते थे जिससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चंबल पट्टी के करीब 200 गांव को राहत मिलती थी। वह दोनों राज्यों के लिए अपने वाहनों एवं पैदल आवागमन शुरू कर देते थे। ठेकेदारी खत्म होने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग अपनी चैंन की नींद सोता रहता है जिसके चलते अब पुल बनने में भी देरी होती है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश के पिनाहट, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, शिकोहाबाद और मध्य प्रदेश के अंबाह, पोरसा, मुरैना, गोरमी, ग्वालियर, शिवपुरी, मालनपुर, कैलारस, दिमनी आदि क्षेत्रों के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही इस बार पेंटून पुल में देरी और उत्तर भारत का प्रसिद्ध तीर्थ बटेश्वर लोक मेला का समय नजदीक होने के चलते पिनाहट की क्षेत्रीय नेता सभासद डोली तोमर, अजय परिहार, रजत परिहार ने विधायक बाह रानी पक्षालिका सिंह भदावर को अवगत कराते हुए पेंटून पुल को जल्द चालू कराने की मांग की थी।
जिस पर विधायक द्वारा मामले में विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द पुल निर्माण कार्य कराई जाने को निर्देश दिए थे। अधिकारियों के आदेश पर कल ठेकेदार ने 2 दिन पूर्व पीपों, गाडरों में वेल्डिंग और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था। लगातार वेल्डिंग और मरम्मत कार्य कर्मचारियों द्वारा जारी है। मामले में कुल कर्मचारी राजवीर, अशोक ने बताया कि पुल पर वेल्डिंग और मरम्मत कार्य चल रहा है। दो सप्ताह के अंदर ही पुल को लगाए जाने की पूरी संभावना है।
इसी संदर्भ में पैंटून पुल ठेकेदार चंद्रसेन तिवारी ने बताया कि अधिकारियों के निर्देशन में वेल्डिंग और मरम्मत कर पुल पर शुरू कर दिया गया है। जल्द पुल बनाकर चालू करने की संभावना है।प् ाीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा वन विभाग सशर्त रॉयल्टी जमा कर दी जाएगी।
