By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
My BlogMy BlogMy Blog
  • Home
  • Bookmarks
  • Contact
Search
Agra
  • Home
  • Bookmarks
  • Contact
Agra
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
Reading: बुखार से मासूम सहित चार की मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
My BlogMy Blog
Font ResizerAa
  • Contact
Search
  • Home
  • Categories
  • Bookmarks
  • Contact
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
My Blog > Blog > हाथरस > बुखार से मासूम सहित चार की मौत
हाथरस

बुखार से मासूम सहित चार की मौत

Nitesh Sharma
Last updated: October 28, 2024 5:32 am
Nitesh Sharma
Share
2 Min Read
SHARE

महिला डेंगू पीड़ित मिली, बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 15 बुखार पीड़ित पहुंचे

हाथरस। जिले में बुखार के बीच डेंगू और मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रविवार को बुखार से 10 दिन के मासूम सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला डेंगू पीड़ित मिली है। जिले में अब तक कुल 37 लोग डेंगू और 12 मलेरिया पीड़ित मिल चुके हैं। रविवार को भी बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 15 बुखार पीड़ित पहुंचे।
शहर की आवास-विकास कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय राकेश गुप्ता को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। इधर, शहर के विजयनगर निवासी 62 वर्षीय अशोक कुमार को भी पिछले 15 दिनों से बुखार आ रहा था। दोनों को अचेत अवस्था में बागला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के श्याम नगर निवासी विपिन के 10 दिन के मासूम बेटे को बुखार आ रहा था। तबीयत बिगड़ने पर वह मासूम को उपचार के लिए बागला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव झींगुरा में बुखार के कारण एक महिला की मौत हो गई। रविवार को गांव झींगुरा निवासी 45 वर्षीय डौली की दिल्ली के सफदरगंज हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। डौली पत्नी बॉबी दो दिन पूर्व बीमार हुई थीं। परिजन उन्हें इलाज के लिए हाथरस लेकर पहुंचे। रविवार को दिल्ली के सफदरगंज हॉस्पिटल में डौली ने दम तोड़ दिया। डौली के पति बॉबी अलीगढ़ के स्वामी विवेकानंद कॉलेज में नौकरी करते हैं। इधर, सहपऊ क्षेत्र के गांव बहादुरपुर देवकरन निवासी शांति देवी पत्नी राजवीर सिंह को पिछले 10 दिनों से बुखार आ रहा है। उनका बुखार ठीक होने का नाम नहीं ले रहा है। परिजन उन्हें उपचार के लिए आगरा ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें डेंगू पीड़ित बताया है।

Spread the love

You Might Also Like

दो व्यापारियों के मकान से लाखों की चोरी

सहपऊ थाने में शिकायतकर्ता की पसलियां तोड़ीं

एक घंटे तक जाम में सिसके वाहन

राजमिस्त्री की गला घोंटकर हत्या

शादी से पहले युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article फर्जी एप से गर्लफ्रेंड को कराई शॉपिंग, गिरफ्तार
Next Article मुठभेड़ में गैंगस्टर को लगी गोली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
SoundCloudFollow
VimeoFollow
4.4kFollowersFollow

Latest News

सतरंगी चादर में झलका सर्वधर्म सद्भाव
Agra January 18, 2026
ट्रैफिक अराजकता, रूट डायवर्जन फेल
Agra January 18, 2026
वोट डालने पहुंचे सुमन, अधिवक्ताओं ने लगाए नारे
Agra January 18, 2026
एक्सप्रेस-वे पर भीषण टक्कर, 11 घायल
Agra January 18, 2026
जनसंदेश टाइम्स भारत का समाचार चैनल है जो देश, राजनीति, बॉलीवुड, क्रिकेट, विश्व के ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरीज को कवर करता है।
My BlogMy Blog
Follow US
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?