आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते
68वीं माध्यमिक विद्यालयीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग
आगरा। गोरखपुर में आयोजित 68 वीं माध्यमिक विद्यालयीय उत्तर प्रदेशीय अंडर 14,17 व 19 बालक एवं बालिका राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में आगरा मंडल खिलाड़ियों ने टीम मैनेजर नरेश पारस और अर्जुन उदैनिया के नेतृत्व प्रतिभाग करते हुए तीन स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते। जिनमें आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद के खिलाड़ी शामिल हैं।
स्कूल का पेन नंबर बना बाधा
कुश्ती में प्रतिभाग के लिए आगरा मंडल से 18 बालक एवं 15 बालिकाएं टीम मैनेजर नरेश पारस एवं अर्जुन उदैनिया के नेतृत्व में गोरखपुर पहुंची थीं। खिलाड़ियों के प्रपत्र में स्कूल का पैन नंबर अनिवार्य था। कुश्ती खेलने से पूर्व खिलाड़ियों के आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, यू डाइस नंबर और पैन नंबर आॅनलाइन चेक किए गए थे। जिनमें से कुछ बच्चों के पास स्कूल का पैन नंबर नहीं था तो कुछ स्कूलों का पैन नंबर गलत था। जिसके चलते 10 खिलाड़ी कुश्ती में प्रतिभाग नहीं कर पाए। खिलाड़ियों के साथ आ रही इस समस्या को टीम मैनेजर नरेश पारस मंडलीय कीड़ा सचिव अनिल कुमार को बताया। उन्होंने आगरा मंडल के जनपदों के साथ-साथ गोरखपुर के मंडलीय कीड़ा सचिव से संपर्क कर बच्चों की समस्या का निदान कराया जिससे उनको खोलना खेलने का अवसर मिल सका।
दस खिलाड़ियों के पेन नंबर उपलब्ध न होने पर वह खेलने से वंचित रह गए। विजेताओं को दीं शुभकामनाएं जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष नितेश शर्मा, सचिव नेत्रपाल सिंह चाहर, नरेश पारस, आयोजक श्रीमती बैजन्ती देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक योगेश शर्मा, प्रशिक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, प्रणव ठाकुर तथा अर्जुन उदैनिया ने सभी विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
ये रहे विजेता
-अंडर -14 शिवाजी दुबे, आगरा 62 किलोग्राम भारवर्ग – स्वर्ण पदक
-अंडर 19 चित्रांशु, आगरा 60 किलोग्राम भारवर्ग ग्रीको – स्वर्ण पदक
-अंडर – 19 शिल्पी, फिरोजाबाद 61 किलोग्राम भारवर्ग – स्वर्ण पदक
-अंडर – 17 अभिषेक, आगरा 45 किलोग्राम भारवर्ग – कांस्य पदक
-अंडर – 17 रजनीश, आगरा 51 किलोग्राम भारवर्ग – कांस्य पदक
-अंडर – 19 हसन, मथुरा 63 किलोग्राम भारवर्ग ग्रीको – कांस्य पदक
