किशोरी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहीद स्मारक पर दिया था धरना
आगरा। जगदीश पुरा थाना पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के बाद कोटा में बेचने के माममे में तीन महिलाओं सहित चार लोगों को जेल भेजा है। पुलिस घटना में शामिल एक और अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
आपकों बतादे कि जगदीश पुरा थाना क्षेत्र में सैंया थाना क्षेत्र के एक किशोरी अपनी दादी के साथ शादी में शामिल होने आई थी। आरोप है कि किशोरी को परिचित परिवार कथित तांत्रिकों के पास ले गया। तांत्रिक और उसके लोगों ने बेहोश करने के बाद दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को कोटा (राजस्थान) ले गए। वहां 4.50 लाख रुपये में सौदा कर युवक से शादी करा दी। किशोरी किसी तरह चंगुल से मुक्त होकर घर पहुंची। पुलिस आयुक्त से मिलकर परिजनों ने शिकायत की। किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे कोटा ले गए। होटल में 4.50 लाख रुपये में युवक से सौदा कर दिया। इसके बाद जबरन शादी करा दी। शादी करने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया वह भाग निकली। परंतु आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। जगदीशपुरा लेकर आए। मकान में बंधक बना लिया। किशोरी वहां से मौका पाकर फिर भागी और परिजनों के पास पहुंची। किशोरी पिता के साथ पुलिस आयुक्त के पास पहुंची पुलिस ने पुलिस आयुक्त के आदेश के पा मकदमा दर्ज किया। उसके बाद किशोरी को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई बार धरना देना पड़ा। मामले में रविवार को पुलिस ने मामले में सनी पुत्र सुल्तान सिंह निवासी पुलिया वाली गली नगला (काल्पनिक) रेशमा पुत्र अशोक निवासी गढी भदौरिया थाना जगदीशपुरा (काल्पनिक) शकुन्तला देवी पत्नी भूपेन्द्र सिंह (काल्पनिक) मुस्कान पत्नी राज पुत्री भूपेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में बांछित आरोपी राकेश की तलाश कर रही है।
किशोरी से दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment
