आगरा। सदर थाना क्षेत्र के मधुनगर इलाके के फूलबाग में मंगलवार को सुबह करीब पौने आठ बजे खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने से 60 वर्षीय महिला शिव देवी पत्नी योगेंद्र सिंह नौहवार आग की चपेट में आ गई। आग बुझाने के प्रयास में वह जल गई। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
परिजनों के बताया कि मंगलवार को घर में श्राद्ध था। उसके लिए खाना बनाने की तैयारी थी। पैर में स्टील की रॉड पड़ी होने के चलते बुजुर्ग महिला कुर्सी पर बैठ कर खाना बनाती थीं। जैसे ही चूल्हा जलाने के लिये माचिस जलाई तभी लीक हो रहे सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग ने महिला को चपेट में ले लिया। महिला की चीख सुनकर जब तक परिजन रसोई में पहुंचे, आग ने महिला और रसोई को पूरी तरह से चपेट में ले लिया। बुरी तरह आग की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से घर मे कोहराम मच गया। मृतका के दो विवाहित पुत्र हैं। पति का निजी काम है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाया। सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आग से रसोई पूरी तरह जल गई। घटना ओर भी बड़ी हो सकती थी, क्योंकि आग लगने के समय रसोई में एक सिलेंडर ओर भी रखा हुआ था। वह सही सलामत मिला। सिलेंडर भरा हुआ था या खाली ये परिजन नहीं बता पाए।
आग की चपेट में आई महिला ने तोड़ा दम
Leave a comment
Leave a comment
