By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
My BlogMy BlogMy Blog
  • Home
  • Bookmarks
  • Contact
Search
Agra
  • Home
  • Bookmarks
  • Contact
Agra
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
Reading: जनकपुरी के विकास कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
My BlogMy Blog
Font ResizerAa
  • Contact
Search
  • Home
  • Categories
  • Bookmarks
  • Contact
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
My Blog > Blog > Agra > जनकपुरी के विकास कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान
Agra

जनकपुरी के विकास कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान

Nitesh Sharma
Last updated: September 23, 2024 4:53 pm
Nitesh Sharma
Share
4 Min Read
SHARE

विकास कार्य पूर्ण होने बाद नहीं मिलना चाहिए सीएंडडी वेस्ट

आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा है कि जनकपुरी में कराये जा रहे विकास कार्यों को नियत समय में पूर्ण करते हुए उनकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। नगर आयुक्त ने सोमवार को जनकपुरी क्षेत्र में कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्य करा रही कार्यदायी संस्थाओं से कार्य पूर्ण होने के साथ ही सीएंडडी वेस्ट भी उठवाने के निर्देश दिये हैं। कार्य पूर्ण होने के उपरांत मलवा मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकपुरी क्षेत्र के अलावा राम बारात मार्ग की सड़कों और वहां की जाने वाली लाइट व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया जाए। निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों पर जहां भी गड्ढे आदि अभी दिखाई दे रहे हैं समय से ठीक करा लिए जाएं। सड़कों के किनारे खड़े पोलों पर लाइट व्यवस्था का लगातार परीक्षण किया जाता रह। े जिससे ऐन वक्त पर किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रभारी प्रकाश व्यवस्था को निर्देशित किया कि पोलों पर नीचे से छह फुट तक पाइप से कवर्ड कर दिया जाए और तारों के ज्वाइंटों को टेप से बंद कर दिया जाएं जिससे रामबारात के दौरान किसी भी प्रकार के हादसे आदि की संभावना न रहे। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम को उन्होंने रामबाराम मार्ग और जनपुरी क्षेत्र में साफ सफाई के लिए विशेष इंतजाम करने और रोजाना सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। कहा कि यहां तैनात सभी सफाई मित्रों की ड्यूटी रोस्टर के आधार पर लगाई जाए।

डिवायडरों पर कराया जाए प्लांटेशन
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महोत्सव आयोजन के आसपास सड़कों के डिवायडरों की पुताई करा कर उन पर प्लांटेशन का काम भी शीध्र पूरा किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि आयोजन के दौरान न तो कहीं पर डिवायडर क्षतिग्रस्त दिखाई दे और न ही गंदगी।

भूतनाथ की बगीची की बाउंड्रीवाल जल्द बनाने के निर्देश
नगर आयुक्त ने भूतनाथ की बगीची का निरीक्षण भी किया। इस वहां के लोगों ने बताया कि बगीची की दीवार न होने और पीछे तालाब होने के कारण असुरक्षा की भावना रहती है अत: यहां की दीवार बनवाई जाए। इस पर नगरायुक्त ने बगीची की दीवार को जल्द से जल्द बनाने और वहां पर प्रकाष व्यवस्था के लिए मिनी मास्ट लगाये जाने के भी निर्देश दिये।

कोठी मीना बाजार नाले को ढकवाने के निर्देश
कोठी मीना बाजार के पास होकर निकलने वाले नाले को जनकपुरी महोत्सव के दौरान ढकवाने के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने निर्देश भी उन्होंने दिये जिससे आयोजन के दौरान कोई अप्रत्याषित घटना न हो। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जनकपुरी महोत्सव क्षेत्र में रोजाना फोगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव के साथ क्षेत्र के नाले नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान देने को निर्देशित किया गया है।

Spread the love

You Might Also Like

सतरंगी चादर में झलका सर्वधर्म सद्भाव

ट्रैफिक अराजकता, रूट डायवर्जन फेल

वोट डालने पहुंचे सुमन, अधिवक्ताओं ने लगाए नारे

एक्सप्रेस-वे पर भीषण टक्कर, 11 घायल

दीवानी परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चाइल्ड पोर्न डाउनलोड करना क्राइम
Next Article पुलिस ने 400 चेहरों पर लौटाई खुशी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
SoundCloudFollow
VimeoFollow
4.4kFollowersFollow

Latest News

सतरंगी चादर में झलका सर्वधर्म सद्भाव
Agra January 18, 2026
ट्रैफिक अराजकता, रूट डायवर्जन फेल
Agra January 18, 2026
वोट डालने पहुंचे सुमन, अधिवक्ताओं ने लगाए नारे
Agra January 18, 2026
एक्सप्रेस-वे पर भीषण टक्कर, 11 घायल
Agra January 18, 2026
जनसंदेश टाइम्स भारत का समाचार चैनल है जो देश, राजनीति, बॉलीवुड, क्रिकेट, विश्व के ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरीज को कवर करता है।
My BlogMy Blog
Follow US
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?