पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
मंत्री बोले, यूपी में भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था का राज
आगरा। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा स्वच्छता पखवाड़ा सिर्फ 15 दिन का नहीं स्वच्छता को व्यवहार में उतरना भी जरूरी। दोपहर के बाद बिचपुरी सहित अन्य ब्लॉकों का निरीक्षण करने पहुंचे। सपा मुखिया के बयानों पर जयवीर सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई होते ही अखिलेश यादव के दर्द होने लगता है। यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। स्वच्छता सेवा अभियान के शुभारंभ के बाद प्रभारी मंत्री और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने सपा मुखिया को गुंडों का सरगना बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में अगर कोई भी कार्रवाई होती है तो अखिलेश यादव को दर्द होने लगता है।
जयवीर सिंह ने कहा, कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। अखिलेश यादव को यह पच नहीं रहा है। उनके किसी भी साथी पर जब भी कोई कार्रवाई होती है तो उन्हें दर्द होने लगता है। ताजमहल के पश्चिमी गेट स्थित शीश महल उद्यान में स्वच्छता सेवा अभियान का मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने शुभारंभ किया। उनके साथ जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शपथ लेते प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ता।
गंदगी ना फैलाएं और ना फैलने दें
प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वच्छता़ पखवाड़ा सिर्फ 15 दिन का नहीं है बल्कि स्वच्छता को व्यवहार में उतरना गंदगी ना फैलाना और ना ही फैलने देना इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित देश की श्रेणी में आ जाएगा। भारत विश्व गुरु बनेगा और डंका बजेगा।
