79 टीम चैंपियनशिप ट्रॉफी और नौ ओवरआॅल ट्रॉफी के लिए होगा घमासान
22 खेल, 15 हजार से ज्यादा प्रतिभागी, 400 आॅफिशियल लेंगे हिस्सा
मून स्कूल ओलंपिक्स के लोगो और स्लोगन का किया अनावरण
आगरा। उत्तर भारत का सबसे बड़ा व लोकप्रिय खेल महाकुंभ मून स्कूल ओलंपिक्स नौ से 15 नवम्बर तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम सदर बाजार आगरा में आयोजित किया जाएगा। मून स्कूल ओलंपिक्स आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ.बीना लवानियां ने बताया कि रिया अस्थाना फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत मून स्कूल ओलंपिक्स इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के सक्रिय सहयोग व उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोशियन व आगरा ओलंपिक एसोशियन के तत्वावधान में आयोजित किया रहा है। होस्ट पार्टनर के रूप में दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजसिटी को इन खेलों के संचालन की मुख्य जिम्मेदारी सौंपी गई है। पावर्ड बाई पार्टनर-इंडियन आॅयल वा डॉ. एम.पी.एस. वर्ल्ड स्कूल व मीडिया पार्टनर-अमर उजाला होंगे।
विभिन्न समितियों का गठन
आयोजन समिति के मुख्य सयोजक दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक हरीश सिंह अनुसार खेलों के निर्विवाद व भव्य संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जा रहा है, एक बड़ी टीम मिलकर खेलों को संचालित करेगी और सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी उन्होंने बताया कि टैक्निकल टीम के चेयरमैन आगरा के वरिष्ठतम खेल संचालक के.एन. कोशिक रहेंगे। कनवीनर डॉ. एस.डी. पचैरी व क्षेत्रीय क्रीणा अधिकारी आगरा होंगे। सह कनवीनर टी.एन. पाराशर, गिरीश चन्द्र तिवारी, उदय प्रताप, सोमेश दुबे, नन्दी रावत सहित विभिन्न खेलों के 400 आॅफिशियल इन खेलों को आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। हरीश सिंह ने बताया कि सभी 21 खेलों के कनवीनर के नाम तय कर दिये गये है।
इस वर्ष कुछ नये खेलों को जोड़ा
आयोजन समिति के चेयरमैन रजत अस्थाना के अनुसार इस वर्ष खेल और भव्य होंगे कुछ नए खेलों को भी जोड़ा गया है और कुछ नए आयु वर्ग भी सम्मिलित किए जा रहे हैं जिससे खिलाड़ियों की संख्या और ज्यादा बढ़ जाएगी। इस वर्ष बालक व बालिकोंके लिए जूनियर व सिनियर वर्ग में 22 विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 15 हजार से अधिक प्रतिभागी के भाग लेने की उम्मीद है। हमारे देश के लोकप्रिय खेल योगा के साथ फंैसिग को भी सम्मिलित किया जा रहा है। व लॉन टैनिस में बालिका व जूनियर वर्ग भी पहली बार शमिल किया जा रहा है। उन्होनें बताया कि सेपक-टाकरा व पिठ्ठू डिमोन्सट्रेशन खेल के रूप में सम्मिलित होंगे।
22 खेल और उनके संयोजक
एथलेटिक्स-एवी सिंह, मलकीत सिंह, चैस-अनिल श्रीवास्तव, कबड्डी-डॉ. एस.डी. पचैरी, खो-खो-मुधीर बंसल, टेबल टेनिस-जुनैद सलिम, ताइक्वांडो-पंकज शर्मा, वॉलीबॉल-एच.एन. शर्मा, बॉक्सिंग-यतेन्द्र शर्मा, शूटिंग-हिमांशू व अलोक वैश्नव, जिमनास्टिक-सविता श्रीवास्तव, हैंडबॉल-विकास सविता, लॉन टेनिस-अशीष शर्मा, फुटबॉल-विजय पाठक, टग आॅफ वॉर-उदय प्रताप, बैडमिंटन-एम.पी. भाल्ला, बास्केटबॉल-रीनेश मित्तल, कराटे-पुष्पेन्द्र यादव, वूशु-प्रमोद कुमार, स्केटिंग-मनोज शर्मा, स्विमिंग-राजेश गुप्ता, योगा-नेहा चैधरी, और फैंसिग-सुमन कुमारी। इन सभी खेलों में बालक व बालिका 14 व 19 आयु वर्गों में प्रतिभाग कर सकते हैं।
आयोजन समिति का किया गठन
पिछले 17 वर्षों से आयोजन सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे उमेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष खेलों को और भव्य व सुचारू बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। जिसमें मुख्य संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल प्रमुख समाजसेवी व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के निदेशक डॉ. आर.पी. सिंह होंगे। संस्थापक संरक्षक प्रमुख उघोगपति व समाजसेवी नजीर अहमद होंगे। अध्यक्ष पद की चुनौती पूर्ण जिम्मेदारी डॉ. बीना लवानिया ने संभाली है। समिति के चेयरमैन रजत अस्थाना होंगे। मुख्य संयोजक दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक हरीश सिंह होगें और डॉ. आर.के. पाण्डेय व विनोद सितलानी चेयरमैन रिसेप्शन कमेंटी रहेगें व सह-सयोजक विश्वनिधी मिश्रा, मनीष तिवारी व राजकुमार सेठ बनायें गयें है।
विजेताओं को पुरस्कार से नवाजा जाएगा
समिति क मुख्य संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल ने बताया कि विजेताओं को मेडल्स वह आकर्षक पुरस्कार से नवाजा जाएगा वही हर प्रतिभागी को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी खिलाड़ी अथवा विद्यालय से इन खेलों में प्रविष्टि हेतु किसी भी प्रकार फीस नहीं ली जाएगी।
सभी स्कूलों में पहुंचाये जा रहे हैं फार्म
जिला ओलंपिक संघ के सचिव व सह आयोजन सचिव राहुल पालीवाल व मून टीवी के निदेशक राजीव दीक्षित ने बताया कि 18 वे मून स्कूल ओलंपिक में प्रतिभाग करने हेतु प्रविष्टि फॉर्म सभी विद्यालयों को पहुंचाए जा रहे हैं। अगर किसी को यह एंट्री फॉर्म प्राप्त नहीं हुआ है तो वह मून टीवी के कार्यालय 134 मानस नगर से प्राप्त कर सकते हैं उन्होंने बताया कि इन खेलों में प्रविष्टि की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर है। उनके अनुसार विस्तृत जानकारी के लिए टी.एन. पाराशर मो. नंबर 9957922353 व सोमश दुबे मो. नंबर 9368294211 और उदय प्रताप मो. नंबर 9997768833 से संपर्क कर सकते है।
दोस्ती की भावना के प्रति प्रेरित करेगी मशाल
मून ओलपिक्स के संस्थापक संरक्षक नजींर अहमद ने बताया कि इन खेलों के लिए आकर्षक शुभंकर व एंथम तैयार किया जा रहा है जिसका अनावरण 29 अक्टूबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल, ताजसिटी में एक भव्य आयोजन में कर्टन रेजर के रूप में किया जाएगा। इसी दिन 18 वें मून ओलंपिक्स की मशाल को भी प्रज्वलित किया जाएगा। यह मशाल रिले के रूप में सभी प्रतिभागी स्कूलों में जाकर खेलों के प्रति बच्चों को जागरूक करेगी व खेल भावना और दोस्ती के प्रति प्रेरित करेगी।
यह लोग रहे उपस्थित
प्रेस वार्ता में इंडियन आॅयल के डी.जी.एम. देवेश कुमार व डॉ. एम.पी.एस. ग्रुप के चेयरमैन स्कॉड्रन लीडर ए.के. सिंह कि उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
