आगरा। शुक्रवार को थाना जगदीशपुरा के बिचपुरी चौकी क्षेत्र में सदरवन गांव में करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव को ले जाने से रोक दिया। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा आनंद वीर के काफी समझाने के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले पाई।
मृतक लाइनमैन प्रवीन के परिजनों ने बताया कि प्रवीन और नरेश पाठक फाल्ट चेक कर रहे थे, इसके लिए शटडाउन भी लिया गया था। सदरवन गांव के पास हाई वोल्टेज तार में फाल्ट देखकर लाइनमैन प्रवीन खंभे पर चढ़ गया। फाल्ट ठीक करने के दौरान ही अचानक विद्युत सप्लाई चालू हो गई जिससे वह करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो चुकी थी। घायल नरेश को उपचार के लिए बिचपुरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना पर गांव के लोग जुट गए। मृतक प्रवीन के मोबाइल से उसके स्वजन को सूचना दी गई। परिवार के लोग विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने शव को रखकर हंगामा शुरू कर दिया। विद्युत विभाग के एसडीओ और अपर अभियंता द्वारा साढ़े सात लाख रुपए और तीन हजार पांच सौ रुपए प्रति माह पत्नी को पेंशन के आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के भाई रघुनाथ सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विद्युत विभाग की लापरवाही से लाइनमैन की मौत
Leave a comment
Leave a comment
