By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
My BlogMy BlogMy Blog
  • Home
  • Bookmarks
  • Contact
Search
Agra
  • Home
  • Bookmarks
  • Contact
Agra
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
Reading: दो दिन की बारिश में ताजनगरी लबालब
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
My BlogMy Blog
Font ResizerAa
  • Contact
Search
  • Home
  • Categories
  • Bookmarks
  • Contact
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
My Blog > Blog > Agra > दो दिन की बारिश में ताजनगरी लबालब
Agra

दो दिन की बारिश में ताजनगरी लबालब

Nitesh Sharma
Last updated: September 12, 2024 7:02 am
Nitesh Sharma
Share
5 Min Read
SHARE

बारिश में हाईवे से गलियों, सड़कों पर पानी, शहर के कई क्षेत्रों में घरों तक में घुसा पानी

आगरा। बुधवार की सुबह और शाम से रात तक हुई बारिश गुरुवार तक जारी है। बारिश की वजह से एक बार फिर हाईवे से लेकर गलियों तक दो से तीन फीट तक पानी भर गया। जलभराव के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहनों के इंजन में पानी जाने के कारण यह बंद हो गए, वहीं सिकंदरा हाईवे समेत कई जगह लंबा जाम लगा। देर रात तक शहर से हाईवे तक लोग जलभराव और जाम से जूझते नजर आए। सड़कों के गड्ढे जलभराव में नजर न आने के कारण दोपहिया वाहन चालक इनमें गिरकर चोटिल भी हुए।
खेरिया एयरपोर्ट से लेकर वीआईपी रोड, ईदगाह, अर्जुन नगर, फतेहाबाद रोड पर जलभराव हुआ। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही सड़कों पर पानी भरा मिला। यहां दो से तीन फीट तक पानी भरा रहा, जिसमें देर रात तक लोग जूझते रहे। यही हाल शंकरगढ़ पुलिया, आजमपाड़ा, पृथ्वीनाथ फाटक रोड, सुभाष नगर, अलबतिया रोड, अवधपुरी, कलाकुंज, मारुति एस्टेट, मानस नगर, चंदन नगर, गढ़ी भदौरिया, शांतिपुरम, आवास विकास कॉलोनी का रहा।
आवास विकास सेक्टर-4 से कैलाशपुरी रोड, मदिया कटरा, हलवाई की बगीची, गुरुद्वारा गुरु का ताल पुल के नीचे, सिकंदरा, जोनल पार्क रोड, पश्चिमपुरी से शास्त्रीपुरम रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, सेंट जोंस से लोहामंडी रोड, सूरसदन से संजय प्लेस रोड, कमला नगर, बल्केश्वर, खंदारी, दयालबाग, ट्रांसयमुना कॉलोनी, शमसाबाद रोड, शास्त्रीपुरम कॉलोनी, गधापाड़ा रोड, मुगल रोड, बिजलीघर, शिवाजी मार्केट, राजामंडी आदि जगहों पर जलभराव रहा।
फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर के खेरिया मोड़, एयरफोर्स गेट के पास अजीत नगर स्थित घर के सामने जलभराव हो गया। यहां ढाई फीट तक पानी भरा रहा। सांसद के घर के सामने जलभराव की समस्या पुरानी है। इसी तरह आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल के घर के पास साकेत कॉलोनी चौराहे पर जलभराव हो गया, जहां से गोविंद नगर और जयपुर हाउस रोड के साथ प्रताप नगर में भी जलभराव के बीच से लोग निकले।

हाईवे पर सिकंदरा से रामबाग तक जाम से जूझे
नेशनल हाईवे पर रुनकता से अरतौनी, मंडी समिति फ्लाईओवर के पास, सिकंदरा, खंदारी, सुल्तानगंज पुलिया, वाटरवर्क्स, रामबाग और शाहदरा पर पानी भर गया, जिस वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई और रात तक जाम रहा। सिकंदरा चौराहे से खंदारी तक और गुरुद्वारा गुरु के ताल से सिकंदरा के बीच वाहन जाम में फंसे रहे। हाईवे पर जाम का असर ये रहा कि गुरुद्वारा गुरु के ताल से कैलाशपुरी मोड़ तक फ्लाईओवर पर जाम लगा रहा तो आवास विकास कॉलोनी में टंकी चौराहे तक जाम में वाहन फंस गए।

नाले पूरी तरह चोक
पार्षद शरद चौहान ने बताया कि हाईवे के किनारे के नाले पूरी तरह से चोक हैं। जब टोल ले रहे हैं तो इनकी सफाई का ध्यान क्यों नहीं रखा जाता। इनके जलभराव के कारण जवाहर नगर, खंदारी, नगला पदी समेत जगहों पर जलभराव हो रहा है।

केवल कागजों पर हुई सफाई
आगरा के लोगों का कहना है कि नालों की सफाई का काम केवल कागजों पर किया गया। हकीकत में सफाई हुई ही नहीं। नालों में पौधे उग रहे हैं। निरीक्षण के लिए अधिकारी निकलें तो स्थिति नजर आ जाएगी। पता चल जाएगा कि जलभराव क्यों हो रहा है।

नजर नहीं आते गड्ढे
वायु विहार रोड पर सड़कों के गड्ढे होने के कारण इनमें पानी भर गया। मेरे सामने ही चार बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गए। कई ई-रिक्शा पलट गए। जलभराव के कारण गड्ढे नजर नहीं आते।

कोई निदान नहीं निकला
अलबतिया रोड निवासी राहुल शर्मा ने कहा कि हम लोग तीन साल से नगर निगम में अलबतिया रोड पर हो रहे जलभराव से निपटने की मांग कर रहे हैं, पर कोई निदान नहीं निकला। यहां अवधपुरी तक का पानी बिचपुरी एसटीपी जाने की जगह रामनगर पुलिया जा रहा है। चार वर्ग किमी क्षेत्र में जलभराव का निदान तक अधिकारी नहीं निकाल पा रहे।

पंप लगाए गए हैं
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि जहां-जहां जलभराव हुआ, उनकी जानकारी होने पर तुरंत टीमें लगाई गईं और नालियों में फंसा कचरा निकलवाया गया। खेरिया मोड समेत कुछ नीची जगहों पर पानी भरा, जिनके लिए पंप लगाए गए हैं। स्थायी निदान के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं।

Spread the love

You Might Also Like

नकल की तो 10 साल जेल और 1 करोड़ जुर्माना!

मेरे बेटे की जा सकती थी जान…

हर-हर महादेव, बम-बम भोले से गूंजे शिवालय

79 साल पुराने बाजार पर चलेगा पीला पंजा

मदिया कटरा पर सुबह महाजाम-स्कूली बच्चे परेशान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पेंचक सिलाट में चमके बैजंती देवी के खिलाड़ी
Next Article बारिश का कहर, कई मकान धराशायी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
SoundCloudFollow
VimeoFollow
4.4kFollowersFollow

Latest News

नकल की तो 10 साल जेल और 1 करोड़ जुर्माना!
Agra February 15, 2026
मेरे बेटे की जा सकती थी जान…
Agra February 15, 2026
हर-हर महादेव, बम-बम भोले से गूंजे शिवालय
Agra February 15, 2026
79 साल पुराने बाजार पर चलेगा पीला पंजा
Agra February 11, 2026
जनसंदेश टाइम्स भारत का समाचार चैनल है जो देश, राजनीति, बॉलीवुड, क्रिकेट, विश्व के ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरीज को कवर करता है।
My BlogMy Blog
Follow US
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?