फूल बंगले के साथ भक्तों को होंगे बाबा बर्फानी की भव्य झांकी के दर्शन
रात्रि में देवी जागरण के साथ भजन संध्या का होगा आयोजन
कैलाश महादेव मंदिर में एक जलहरी में विराजमान हैं दो शिवलिंग
आगरा। उत्तर भारत के प्राचीन कैलाश महादेव मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर विशाल फूल बंगला, छप्पन भोग, देवी जागरण एवं भगवान शिव की झांकी के साथ भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के महंत गौरव गिरी गोस्वामी के मुताबिक 2 सितंबर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में 56 भोग एवं फूल बंगला के दिव्य दर्शन प्रात: 5:00 बजे से भक्तों के लिए शुरू हो जाएंगे। दोपहर 3:00 से आयोजन का शुभारंभ होगा। भंडारे एवं प्रसादी का वितरण शाम 5:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक किया जाएगा। महंत गौरव गिरी ने बताया कि सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर बाबा बफार्नी के दर्शन प्राचीन कैलाश मंदिर पर भक्तों के लिए विशेष झांकी का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 8:00 बजे से देवी जागरण भजन संध्या आयोजित की जाएगी। गौर तलब है कि उत्तर भारत के प्राचीन तम कैलाश महादेव मंदिर में विश्व भर में एकमात्र ऐसा शिवालय है जिसमें एक ही जलहरी में दो शिवलिंग विराजमान है। कितवंती के मुताबिक मंदिर में भगवान भोलेनाथ की स्थापना स्वयं भगवान परशुराम एवं उनके पिता महर्षि जमदग्नि ने थी।
अंग्रेज शासन काल से श्रावण मास में लगता है मेला
उत्तर भारत के प्राचीन कैलाश महादेव मंदिर पर अंग्रेज शासन काल से मेले का आयोजन किया जाता है। इस प्राचीन मेले के अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा स्थानीय अवकाश आज तक घोषित है। लाखों की तादात में श्रद्धालु श्रावण मास के सोमवार को कैलाश मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक करते हैं।
