By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
My BlogMy BlogMy Blog
  • Home
  • Bookmarks
  • Contact
Search
Agra
  • Home
  • Bookmarks
  • Contact
Agra
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
Reading: पुलिस परीक्षा 23 से, एसटीएफ संभालेगी कमान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
My BlogMy Blog
Font ResizerAa
  • Contact
Search
  • Home
  • Categories
  • Bookmarks
  • Contact
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
My Blog > Blog > Agra > पुलिस परीक्षा 23 से, एसटीएफ संभालेगी कमान
Agra

पुलिस परीक्षा 23 से, एसटीएफ संभालेगी कमान

Nitesh Sharma
Last updated: August 20, 2024 5:09 pm
Nitesh Sharma
Share
4 Min Read
SHARE

बोर्ड ने मंगलवार शाम को डाउनलोड किए एडमिट कार्ड, साइबर कैफे पर लगी भीड़
आगरा में 27, मथुरा के 21 केंद्रों पर होगी सिपाही भर्ती परीक्षा

आगरा। सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने मंगलवार की शाम को प्रदेश भर में करीब 4.50 लाख से अधिक अभ्यथियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर दिए हैं। परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त को होंगी। इसके लिए आगरा में 27 और मथुरा में 21 केंद्र बनाए गए हैं। 60,244 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में किसी भी तरह अनियमितता न हो इसके लिए इसकी कमान एसटीएफ को सौंपी गई है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने जारी प्रवेश पत्र पर परीक्षा की तिथि और समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का विवरण अंकित किया है। बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के तहत परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र के साथ एक फोटो और पहचान पत्र भी लाना होगा। 60,244 पदों पर सिपाहियों की भर्ती के लिए यह परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त को 67 जिलों के 1174 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होनी है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली का समय दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक है। बोर्ड के मुताबिक प्रत्येक परीक्षा दिवस से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
प्रदेश में पहली बार केवल सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में ही परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इनमें केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्य विश्वविद्यालय, डिग्री कालेज, पालीटेक्निक को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में कुल 48,2,112 अभ्यर्थियों के बैठने की संभावना है। साथ ही साल्वर गिरोह व पेपर लीक करने वालों पर कड़ी नजर रखने के लिए एसटीएफ को भी सक्रिय किया गया है।
अभ्यर्थियों की सुविधा व सुरक्षा कारणों से बोर्ड ने बड़े शहरों में अधिक परीक्षा केंद्र बनाए हैं। लखनऊ में सर्वाधित 81 वाराणसी में 80, कानपुर नगर में 69, प्रयागराज में 63, गोरखपुर में 55, मेरठ में 36, जौनपुर में 34, झांसी व आगरा में 27-27, सहारनपुर में 25, मथुरा में 21, अलीगढ़ व गाजियाबाद में 20-20, सुलतानपुर में 19, फरुर्खाबाद में 18, मुजफ्फरनगर में 16, बलिया में 15 व लखीमपुर खीरी में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

20 हजार अभ्यर्थी संदिग्ध
भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा के मुताबिक करीब 20 हजार अभ्यर्थी संदिग्ध हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा के ढाई घंटे पहले केंद्र जाकर दस्तावेजों की ई-केवाईसी करानी होगी। वहीं, जिन अभ्यर्थियों के आधार प्रमाणित हैं उन्हें परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पूर्व हर हाल में केंद्र के भीतर प्रवेश करना है जिनके एडमिट कार्ड में ई-केवाईसी रिक्वायर्ड एटीएस एग्जामिनेशन सेंटर लिखा है, उन्हें अब दो के बजाय ढाई घंटे पहले पहुंचना होगा। बाहर से करायी गयी ई-केवाईसी मान्य नहीं होगी। परीक्षा केंद्र पर जाकर ही कराना होगा।

Spread the love

You Might Also Like

सतरंगी चादर में झलका सर्वधर्म सद्भाव

ट्रैफिक अराजकता, रूट डायवर्जन फेल

वोट डालने पहुंचे सुमन, अधिवक्ताओं ने लगाए नारे

एक्सप्रेस-वे पर भीषण टक्कर, 11 घायल

दीवानी परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आरक्षण के खिलाफ भाजपा का चरित्र बेनकाब
Next Article हिन्दूवादी नेता को गौकश ने मारी चापड़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
SoundCloudFollow
VimeoFollow
4.4kFollowersFollow

Latest News

सतरंगी चादर में झलका सर्वधर्म सद्भाव
Agra January 18, 2026
ट्रैफिक अराजकता, रूट डायवर्जन फेल
Agra January 18, 2026
वोट डालने पहुंचे सुमन, अधिवक्ताओं ने लगाए नारे
Agra January 18, 2026
एक्सप्रेस-वे पर भीषण टक्कर, 11 घायल
Agra January 18, 2026
जनसंदेश टाइम्स भारत का समाचार चैनल है जो देश, राजनीति, बॉलीवुड, क्रिकेट, विश्व के ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरीज को कवर करता है।
My BlogMy Blog
Follow US
© 2024 Jansandesh Times. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?