आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के सॉल फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना पर दमकल की पांच गाड़ियां पहुंच गई। आग पर काबू पाने करीब एक घंटा लग गया।
सिकंदर थाना क्षेत्र के डॉ. एमपीएस कॉलेज के पास शॉर्ट सर्किट से सोल फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटों ने थोड़ी देर में ही विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटे उठती देख आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई। दमकल की पांच गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ ने बताया कि सुबह 7 बजे सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में आग लगने की सूचना मिली थी । जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
सोल फैक्ट्री में लगी भीषण आगदमकल की पांच गाड़ियां पहुंची
Leave a comment
Leave a comment
