आगरा। सीतानगर थाना क्षेत्र में बीच रास्ते में केक काट रहे युवकों से रास्ता मांगना टैंपो चालक को भारी पड़ गया। युवकों पर टैंपो चालक पर ब्लेड से हमला करने का आरोप है। टैंपो चालक की तहरीर पर थाना एत्माउद्दौला में 7 युवकों पर नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के सीतानगर निवासी लख्मी का कहना है कि वो लोडिंग टैंपो चलाता है। 23 जून की रात वो अपने घर जा रहा था। रास्ते में राज अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहा था। बीच रास्ते में वो केक काट रहे थे।रास्ते में केक काटने पर लख्मी ने टैंपो निकालने के लिए रास्ता मांगा। लख्मी का आरोप है कि उसे रास्ता नहीं दिया गया। उसके साथ मारपीट करने लगे। लात-घूंसों से मारने लगे। राज व महेंद्र ने ब्लेड से हमला किया।
लख्मी को कई चोटें भी आई हैं। आरोपियों ने उसे धमाकाया जिसकी वजह से वह भी नही गया था। थाने लख्मी का कहना है कि वो इतना डर गया था कि वो थाने में शिकायत करने भी नहीं गया। आरोपित उसे डरा-धमका भी रहे थे। 24 जून को उसे मारपीट का वीडियो मिला। 25 जून को लख्मी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रास्ता मांगने पर दबंगों ने टेंपो चालक को पीटा
Leave a comment
Leave a comment
