पति और ससुराली कर रहे है उत्पीड़न
देवर पर लगाया दुष्कर्म कर धमकाने का आरोप
आगरा। बुधवार को डीसीपी सिटी आॅफिस में कॉन्स्टेबल की पत्नी ने हंगामा किया। आॅफिस में पहुंचते ही महिला जोर-जोर से चीखने लगी। कहने लगी पति दहेज में 30 लाख रुपए देने का दबाव बना रहा था। रुपए नहीं मिले तो प्रताड़ित किया।2 दिन पहले धमकाया। मेरे देवर ने रेप किया। मेरी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। फिर महिला फर्श बैठ गई। चूड़ियां तोड़ दी। यह देखकर डीसीपी आॅफिस में तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया।
यह देखकर महिला फर्श पर लेट गई। काफी मशक्कत में बाद महिला को आॅफिस से बाहर निकाला गया। 30 मिनट तक हंगामा चलता रहा। महिला के साथ उसके सिपाही पिता भी मौजूद थे। फिलहाल, मामले में ऊउढ सिटी ने जांच के आदेश दिए हैं। मेरे पति नेता के गनर, एफआईआर तक नहीं लिखी गई पीड़ित महिला मैनपुरी की रहने वाली है। उन्होंने बताया- 1 साल पहले मेरी शादी हुई थी। एक जनप्रतिनिधि के गनर हैं। शादी के बाद 10 दिन घर का माहौल सही था। फिर दहेज में 30 लाख रुपए देने की मांग होने लगी। दबाव था कि अपने घर से दहेज लेकर आओ। जब मैंने पति की डिमांड अपने घर तक नहीं पहुंचाई।
तब शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। 20 दिन बाद मुझे घर से निकाल दिया। फिर मैं अपने पिता के घर पर ही रहने लगी। उन्होंने मेरे पति को समझाने का प्रयास किया, मगर वो उनको भी धमकाने लगा। इसकी शिकायत थाने में की। मगर एफआईआर नहीं लिखी गई।
बुलाकर धमकाया, देवर से रेप कराया महिला ने कहा- सोमवार शाम मेरे पति का फोन आया। उन्होंने न्यू आगरा में एक मकान पर बुलाया। वहां उनका भाई यानी मेरा देवर भी मौजूद था। उन्होंने मुझे धमकाया, जब मैं साथ रहने पर अड़ी रही। तब देवर ने मेरे साथ रेप किया। यह बात जब मैंने अपने पिता को बताई। तब वह भी वहां पहुंचे। पति और उनके भाई ने पिता के साथ भी मारपीट की।
महिला के सिपाही पिता ने कहा
अपने ही डिपार्टमेंट में सुनवाई नहीं हो रही। ऊकॠ से लेकर हर आॅफिस गए, मगर सिपाही दामाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करवा पाए। ऊउढ सिटी सूरज कुमार राय ने कहा- पूरा मामला सुना गया। अब महिला के आरोपों के मुताबिक, जांच के लिए के लिए आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
