मलपुरा। मलपुरा थाना क्षेत्र के नगला हट्टी से अगवा हुए युवक का छह दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने हत्या के मामले में एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन दिन पुलिस को गुमराह कर रहा है। पुलिस शव बरामद नहीं कर पाई है। पीड़ित परिवार की महिलाओं ने थाने का घेराव किया है।
सुशील चाहर को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुल्त कबूल किया है। आरोपी गांजा तस्कर है। लेकिन पुलिस उसका शव बरामद नहीं कर सकी है। नगला हट्टी का सुशील चाहर पुत्र गुलाब सिंह 2 जून से लापता है। उसके पास फोन कॉल आई थी। इसके बाद वह मलपुरा की कहकर निकल गया। लौटकर नहीं आया। इस पर 4 जून को मुकदमा दर्ज कराया। गांजा तस्कर और दो अन्य को नामजद किया गया है। गांजा तस्कर राहुल जोशी को पुलिस ने उठा लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने सुशील की हत्या करना कबूल कर लिया है। पुलिस को शव की बरामदगी के लिए चंबल ले गया। वहां पहले चंबल में शव फेंकने का दावा किया। पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर वह फिर बीहड़ में ले गया। लेकिन उसे वहां से भी कुछ हाथ नही लगा। आरोपित राहुल बार बार पुलिस को गुमाराह करता रहा है। बड़ी बात यह है कि, छठवें दिन भी पुलिस के आलाधिकारियों को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। शव पुलिस के लिए एक पहेली बन गया। पारिवारीजनों का सब्र का बांध टूट गया। महिलाएं गांव से ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर थाने पहुंच गई। और थाने का घेराव कर लिया। कुछ महिलाएं सड़क पर लेट गई। और रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने परिजनों को समझा बूझाकर शांत किया। और थाना परिषर में अंदर ले गए।
सर्विलांस टीम की मदद
पुलिस का मानना है कि आरोपित राहुल जोशी बेहद शातिर है। उसे पता है कि हत्या साबित करने के लिए शव का होना जरूरी है। शव नहीं मिलेगा तो पुलिस हत्या साबित नहीं कर पाएगी। पुलिस को शव तो दूर की बात लापता सुशील चाहर का कोई सामान तक नहीं मिला है। पुलिस सर्विलांस टीम की मदद ले रही है।
