युवक का पुलिस ने कराया मेडिकल
आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र के तेली पाड़ा में पुराने विवाद में पिता-पुत्र ने युवक को रास्ते में घेर लिया। बुरी तरह मारपीट कर पत्थराव कर दिया जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। युवक ने मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा है।
युवक ने बताया कि वह रात को घर जा रहा था तभी रास्ते में महावीर और उसके लड़कों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। विरोध किया तो सर पर ईट और लाठी से प्रहार कर दिया, जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आई है।
पुलिस से शिकायत के बाद भी नही हुई कार्यवाही
विपक्षी लोग दबंग है। आते जाते समय यह दबंग पुरानी घटना को लेकर अक्सर कमेंट करते रहते हैं। बीती रात जब मंदिर से घर लौट रहा था तो आरोपियों ने सिर पर थप्पड़ मार दिया। इसका विरोध किया गया तो सभी लोग एकत्रित हो गए और लाठी डंडों से हमला बोल दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बमुश्किल उसे बचाया। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में भी थाना ताजगंज में शिकायत दर्ज कराई है।
एक माह पहले भी की थी मारपीट
पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले लोग क्षेत्र के दबंग हैं। एक माह पहले भी इनसे विवाद हुआ था। आरोप है कि इन्होंने उसकी बहन के साथ छेड़खानी की थी, जब बहन ने छेड़खानी के बारे में बताया तो इन लोगों से कहा सुनी हो गई। जिसके बाद आरोपियों ने उसके घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। उस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आज तक आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।
