पीड़िता का पिता बोला, परिवार को पूर्व मंत्री के नाती से खतरा
आगरा। चंबल का भीहड़ हो या हरियाण का नूह पुलिस शातिरों को उनके घर से उठा लाती है। ऐसे कई बड़े मामलों में पुलिस ने गुडवर्क किये है। लेकिन पिता-पुत्री पर कार चढ़ाने वाले पूर्व मंत्री के नाती को पुलिस 25 दिन बाद भी गिरफ्तार नही कर पाई है। पीड़ित परिवार घटना के दिन से अब तक न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है। पीड़िता आरोपी को दो बार पहले भी माफ कर चुकी है।
15 अप्रैल की रात ऋषि मार्ग पर जूता कारोबारी विवेक महाजन और उनकी बेटी को गाड़ी से कुलचने का प्रयास हुआ था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। परिजनों ने पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के नाती दिव्यांश चौधरी को आरोपित किया था। जानलेवा हमले का मुकदमा लिखायाथा। आरोपित पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस गैरजमानती वारंट जारी करा चुकी है, महिला अपराध पर गंभीरता दिखाने वाली पुलिस 25 दिन में पूर्व मंत्री के नाती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। युवती और उसके पिता दहशत में हैं। समझ नहीं पा रहे हैं क्या करें। उन्हें जान का खतरा है। युवती के पिता ने एक बार फिर डीसीपी सिटी से कार्रवाई की गुहार लगाई।
पूर्व मंत्री के नाती से परेशान युवती के पिता ने गुरूवार को डीसीपी सिटी से मदद की गुहार लगाई है। पिता को बच्चों के साथ अनहोनी का डर भी सता रहा है। आरोपी पहुंच वाला है पुलिस हाथ डालने में संकोच कर रही है। उधर बेटी घर से नही निकल रही है। नौकरी छोड़कर घर बैठी है। पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपित सिरफिरा है। रास्ते में एक बार बेटे को पकड़ लिया था। उसका हाथ मरोड़ दिया। कहने लगा उससे जीजा कहे। बेटा रोते हुए घर आया था। डीसीपी सिटी ने पीड़ित पक्ष को सुरक्षा का आश्वासन दिया। भरोसा दिलाया कि पुलिस उनके साथ है। आरोपित जल्द पकड़ा जाएगा। पुलिस को खबर मिली है कि उसके पैरोकार इलाहाबाद में सक्रिय हैं। पुलिस ने कुर्की पूर्व उद्घोषणा के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। एक बार फिर नए सिरे से 82 के आदेश के प्रयास किए जाएंगे।
विवेचक को निर्देशित किया गया है। युवती के पिता ने कहा कि उनके और परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई वारदात होती है तो जिम्मेदार दिव्यांश होगा। पहली बार उसे पुलिस से बचकर भगाना पड़ा है। आरोपित ने कई बार पहले भी घटनाएं की हैं। उनके पास उसके दो माफीनामे रखे हैं।
