आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के महादेवी नगर में दो पक्षो में विवाद हो गया। विवाद के बाद पत्थराव और फायरिंग की तहरीर दी गई। पुलिस ने मौके पहुंची, हालांकि पुलिस का कहना है कि कर पथराव और फायरिंग की पुष्टि जांच में नहीं हुई है। आपसी विवाद में आरोप की बात सामने आई है।
जलेसर रोड स्थित महादेवी नगर निवासी तिलक सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार को दोपहर 1:30 बजे घर के दरवाजे पर बैठे थे। मोहल्ले में बाइकों पर 15-20 युवक आए। इनमें अकबर खां, अरमान खां, मंसूरी खां आदि थे।
इन तीनों ने हाथों में तमंचे लिए थे। आते ही गालीगलौज करने लगे। विरोध पर पत्थर फेंकने लगे। उन्होंने घर में छिपकर खुद को बचाया। बाद में युवक फायरिंग कर भाग गए। घटना से क्षेत्र में देहशत फैल गई। आरोप लगाया कि आरोपी तमंचे लेकर घूमते हैं। उनके तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटो भी हैं। उधर, थानाध्यक्ष का कहना है, कि तहरीर मिली है। पथराव और फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। तिलक सिंह का अरमान आदि से प्लॉट पर निर्माण का विवाद है। अरमान की मां अनीशा ने शनिवार को तिलक के खिलाफ तहरीर दी थी। इसकी जांच चल रही है। अगले दिन ही तिलक सिंह ने भी तहरीर दी है। युवकों के वीडियो और फोटो भी उपलब्ध कराए हैं। इनमें अरमान का वीडियो है, जो तमंचा लिए है। वहीं आहिल, समीर और बदशाह की कमर में तमंचे लगे होने के फोटो हैं। पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद ही कार्रवाई होगी। तमंचे के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
दो पक्षों में विवाद, पथराव और फायरिंग
Leave a comment
Leave a comment
