प्रेमी के साथ फरार हुई सास की हत्यारोपी बहू गिरफ्तार
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव मुमिया खेड़ा में रविवार की रात में बहू ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ही फरार हो गए थे। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी बहू दुर्वेश उर्फ दुर्गा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में बताया कि रविवार की रात प्रेमी घर आया था, वह उसके साथ संबंध बनाना चाहती थी लेकिन सास ने मिलने नहीं दे रही थी, इसलिए गला दबाकर हत्या की थी।
प्रभारी निरीक्षक जेपी अशोक ने बताया कि महिला दुर्गेश उर्फ दुर्गा अपनी सास की हत्या करने के बाद प्रेमी आसू के साथ फरार हो गई थी। महिला को गांव के पास से ही मंगलवार सुबह करीब 7 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बहू ने पूछताछ में बताया कि प्रेमी आसू रविवार की रात करीब 2 बजे घर में मिलने आया था। जब वह प्रेमी को लेकर कमरे में संबंध बनाने गई तभी सास बैकुंठी देवी जाग गई और कमरे में आ गई। वह संबंध नहीं बनाने दे रही थी। जबकि वह दोनों संबंध बनाना चाहते थे, प्रेमी को धक्का मारकर निकालने लगी। तभी गुस्से में आकर दोनों ने गला दबाकर हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की 6 वर्ष पूर्व योगेश के साथ शादी हुई थी। इनके दो लड़के अर्पित और अभि हैं। योगेश बाहर रहकर हलवाई का काम करता है। जेठ मुन्नेश ने जानकारी दी कि भाई की पत्नी की आदतें ठीक नहीं होने के कारण सब लोग अलग-अलग रहते हैं। सिर्फ मां ही इसके साथ रहती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या होना सामने आया है।
