हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से कबाड़ वाहनों में लगी आग
हाथरस। सिकंदराराऊ कोतवाली के जलेसर मार्ग के हिस्से में 17 अप्रैल की शाम करीब चार बजे हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से नीचे खड़े कबाड़ वाहनों में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने तेजी पकड़ ली। आग की ऊंची-ऊंची लपटें कोतवाली के एक हिस्से में उठने लगी। काले धुएं से आसमान काला हो गया। निस्तारण के लिए खड़े कई वाहन जलकर बर्बाद हो गए। अग्निशमन विभाग की दमकल ने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत से आग को बुझाया। जलेसर रोड पर निजी मार्ग की बसें और अन्य वाहन खड़े होते हैं। आग लगते ही इन वाहनों को आनन-फानन वहां से हटाया गया। तेज हवा के कारण आग ने तेजी पकड़ ली। आग की ऊंची-ऊंची लपटें कोतवाली के एक हिस्से में उठने लगी। काले धुएं से आसमान काला हो गया। जलेसर रोड पर निजी मार्ग की बसें और अन्य वाहन खड़े होते हैं। आग लगते ही इन वाहनों को आनन-फानन वहां से हटाया गया। तत्काल कोतवाल आशीष कुमार सिंह आ गए और उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया। अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने आकर आग को बुझा लिया। किसी तरह आग अगर सड़क पर खड़ी बसों और अन्य वाहनों तक पहुंच जाती तो हादसा गंभीर हो सकता था। आग से कोतवाली परिसर में खड़े मुकदमों से संबंधित वाहनों के पहिये और बॉडी जल गई। काफी देर तक कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
