आगरा। सदर थाना पुलिस ने दो अलग -अगल मामल में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस ने महिला को आॅटो से उतार कर महिला का बैग लेकर भागने वाले आॅटो चालक को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे मामले में घर में काम करने के दौरान घर से सोने के आभूषण चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से जेवर बरामद किये है।
सदर थाना क्षेत्र में महिला जैसे ही उतरी चालक आॅटो लेकर भाग गया। आॅटो में महिला का बैग रखा था। बैग में नकदी, मोबाइल व अन्य सामान रखा था। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी चालक थाना जगनेर के नगला इंद्रजीत निवासी आरोपी चालक दीपक परमार को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से बैग, मोबाइल, चाबी और 15 हजार रुपये की नकदी बरामद की। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना शमसाबाद रोड अशोका टावर फॉरेस्ट सोसाइटी निवासी आराधना दुबे से हुई। वह भारतीय जीवन बीमा निगम फतेहाबाद में नौकरी करती हैं। बुधवार सुबह 9 बजे कहरई मोड़ से अमर होटल जाने के लिए आॅटो में बैठी थीं।
दूसरे मामले में पुलिस ने बताया कि आशोका टावर मारूति फारेस्टेट की रहने वाली महिला ने घर में काम करने वाली नौकर पर घर से जेवरात निकालने का आरोप लगाया । पुलिस ने छानबीन के बाद महिला नौकर करे चोरी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह चोरी के जेवरात को देवरी रोड़ स्थिति किसी राहगीर को सामान बेचने जाने वाली थी।
सदर पुलिस ने दो चोरों को भेजा जेल
Leave a comment
Leave a comment
