अश्विन के ‘पंजे’ में फंसे अंग्रेजी बल्लेबाज
जनसंदेश टाइम्स। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने एक पारी और 64 रनों के अंतर से जीता। इसी के साथ इस सीरीज पर भारत ने 4-1 से कब्जा जमाया।भारत ने धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हारा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4-1 से जीत ली है। अपना करियर का 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने मैच में 9 विकेट लिए इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम को यशस्वी जायसवाल के रूप में एक नया नगीना मिला है। इंग्लैंड के पूरे सीरीज में यशस्वी जायसवाल का ही धूम रहा। यही कारण है कि उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की इस सीरीज के 9 पारियों में 89 की औसत से कुल 712 रन बनाए जिसमें 2 दोहरा शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहा।
