जनसंदेश आगरा।न्यू आगरा थाना क्षेत्र के खंदारी में रहने वाले युवक ने बताया कि परिवार की जरूरते पूरी करने के चक्कर में बाजार का कुछ कर्ज हो गया था। चेक बाउंस मामले में पति को जेल हो गई। पीछे से पति के मिलने वाले ने पीड़ित की पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसा मिला और उसके जेल से निकले से पहले की लेकर फरार हो गया। मामले पीड़ित के तीन बच्चों से पुलिस और प्रसाशन से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित पति ने बताया कि दोनों के बीच 18 साल से संबंध थे।16 साल पहले परिवार के लोगों की सहमती से महिला से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे है। पीडित रहीम ने बताया कि पिछले साल मार्च में युवक जेल गया था। पत्नी उससे मिलने के लिए जेल भी आती थी। उसकी पैरवी में लगी रही।
इस दौरान उसकी मुलाकात मंटोला निवासी अकबर से हुई। दोनों ने साजिश के तहत उसकी जमानत नही होने दी। रहीम ने बताया कि उसके जेल जाने के बाद पत्नी उसे धोखा देती रही। उसे अकबर और पत्नी की चाल की भनक तक नही लगने दी। लाखों की नगदी और ज्वैलरी उड़ाई मामले में रहीम ने बताया कि उसकी 6 फरवरी को हाई कोर्ट से बेल हुई। 22 फरवरी को जेल से रिहा हुआ। घर आने के बाद में रहीम से पत्नी के व्यवहार में बदलाव देखा। दोनों के बीच रात में कहा सुनी हुई। 23 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे बच्चों को छोड़कर फरार हो गई।

पीड़ित ने मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत की। दूसरे दिन पत्नी के व्हाट्सअप स्टेटस से पता चला की पत्नी उसके साथ चली गई। उसने घर पर देखा तो पत्नी उसके परिवारिक गहने और नकदी भी अपने साथ ले गई।बच्चों ने बताई मां की हकीकतमां के जाने के बाद पीड़ित का पूरा परिवार सदमे में है बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। महिला तीन बच्चों की मां है। सबसे बड़ा बेटा 14 साल दूसरे नम्बर का बेटा 11 साल और तीसरे बेटे की उम्र 8 साल है। बच्चों ने बताया कि मां हफ्ते में चार दिन काम से जाने के बहाने किसी के साथ जाती थी। ब्लैक कलर की गाड़ी लेकर एक अंकल मां को लेने आते थे। कई बार तो मां उनको रिश्तेदारों के यहां छोड़कर चार-पांच दिन के लिए गायब हो जाती थी। इंस्टा और व्हाट्सअप स्टेटस पर लगाई स्टोरी महिला ने पति को छोड़कर जाते ही दूसरे दिन अपने इंस्टा और व्हाट्सअप पर प्रेमी संग स्टोरी लगाई। जिससे पीड़ित को सच्चाई का पता लगा। महिला के मंटोला निवासी एक सपा कार्यकर्ता के साथ फोटो और वीडियो वायरल हो रहे है।
वायरल वीडियो पति के जेल में रहते प्रेमी संग महिला की घूमने जाने की वीडियो बताई जा रही है। पति का आरोप है कि पत्नी पे्रमी की बातों में आकर उसके 2.40 ग्राम गहने और नकदी सहित कई साइन किये चेक लेकर प्रेमी को दे दिये है। महिला के पति ने मामले में पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
